फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा देवी को उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित

विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित करते बाल विकास परियोजना अधिकारी: ज
विज्ञापन
. बाल विकास परियोजना रामपुर ने सम्मान समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना कार्यालय रामपुर में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्र चुहाबाग की कार्यकर्ता रेखा देवी को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रेखा देवी अपने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के समग्र विकास के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग से सभी बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस, शैक्षणिक सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की है, जिससे बच्चों की शिक्षा और पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, पोषण आहार के बेहतर प्रबंधन, बच्चों और माता-पिता को निरंतर जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा गया कि रेखा देवी का कार्य अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस प्रकार के कार्यों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज तक पहुंचता है। उन्होंने रेखा देवी को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इस तरह कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें अधिक निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें