ठियोग के चिखड़ेश्वर जनोग देवथी में देवता का आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालू। संवाद
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मकर संक्रांति के अवसर पर लोग अपने ईष्ट देवता का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। उपमंडल के चिखड़ेश्वर देवता, जनोग देवता और डोम देवता सहित अन्य मंदिरों में मंगलवार को लोग सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान मंदिरों में सुबह से काफी भीड़ रही और सैकड़ों लोगों ने शीश नवाया। देवता चिखड़ेश्वर के मंदिर जनोग, चिखड़, देवता चकलेश्वर के मंदिर पटरोग के अलावा धरेच, टियाली, चेयड़ और मानन आदि सभी प्रमुख देवथियों में लोगों की भीड़ रही। इस दौरान देवथियों में भंडारे का आयोजन भी किया गया।