फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मकर संक्रांति पर बूढ़ा महादेव और माता भगवती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
नित्थर के बूढ़ा महादेव मंदिर में मकर संक्रांति पर बांटी खिचड़ी। संवाद
विज्ञापन
मंदिर में दिनभर चला भजन-कीर्तन का दौर, खिचड़ी और हलवा प्रसाद भी बांटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। मकर संक्रांति पर्व पर बूढ़ा महादेव नित्थर, माता भगवती मंदिर चेबड़ी और कसुंबा भवानी मंदिर खेगसू में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में दिन भर भजन-कीर्तन का दौर चला। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी और हलवा का प्रसाद वितरित किया। भगवती माता चेबड़ी में मंगलवार सुबह चार बजे से मंदिर के गर्भगृह में पूजा शुरू हो गई। सुबह पांच बजे से माता के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। दिनभर अपने सगे संबंधियों से आशीर्वाद प्राप्त करने लोगों का एक-दूसरे के घर आना जाना लगा रहा। यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही है। आज के दिन पाजा जो देवताओं को मकर संक्रांति के अवसर पर अर्पित किया जाता है। बूढ़ा महादेव मंदिर में भी पूजा हुई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। खेगसू मंदिर में सारा दिन माता के दर्शनों के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। मंदिर में प्रसाद के रूप में खिचड़ी, हलवा घी वितरित किया गया। मेहर चंद शर्मा और अन्य लोगों का कहना है की पिछले सात सालों से पुण्य का कार्य भक्तों के लिए खिचड़ी और हलवा का प्रसाद बांट कर रहे हैं। खेगसू मंदिर ट्रस्ट के सदस्य चंद्र मोहन सूद का कहना है कि मंदिर के प्रति रामपुर, कुमारसैन और पूरे आउटर सिराज के लोगों की अटूट श्रद्धा है। मकर संक्रांति के दिन यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें