फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भी पंजाब की तर्ज पर लागू हो मुख्यमंत्री सेहत योजना : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश में बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश सरकार से पंजाब की तर्ज पर मुख्यमंत्री सेहत योजना लागू करने की मांग रखी है। आम आदमी पार्टी जिला किन्नौर के अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में आप सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे आम आदमी को आर्थिक रूप से बड़ी राहत पहुंची है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा कोई विलासिता नहीं, बल्कि हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है। मनीष नेगी ने हिमाचल की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज भी प्रदेश में इलाज इतना महंगा है कि गंभीर बीमारी की स्थिति में गरीब और मध्यम वर्ग के लोग कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर पड़ोसी राज्य पंजाब में यह योजना सफलतापूर्वक चल सकती है, तो हिमाचल में इसे लागू करने में क्या बाधा है। आम आदमी पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी इस मांग को लेकर जनता के बीच जाएगी और उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें