फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन को मिला नया बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कुमारसैन बस अड्डे का किया लोकार्पण , अड्डे से प्रतिदिन 41 बस रूट होंगे संचालित
विज्ञापन

नवनिर्मित बस अड्डे से क्षेत्र की 28 पंचायतों को मिलेगा लाभ, परिवहन निगम सब डिपो खोलने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुमारसैन में 4.26 करोड़ से निर्मित बस अड्डे का लोकार्पण किया। उन्होंने परिवहन निगम का सब डिपो खोलने की घोषणा भी की। नवनिर्मित बस अड्डे से क्षेत्र की 28 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इस बस अड्डे से प्रतिदिन 41 बस रूट संचालित होंगे। इससे पहले ठियोग कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें स्थानीय मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस की सरकारों ने सुनिश्चित किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों और स्थानीय कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, वन निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, पचांयती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें