फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई-क्यारी खनेटी सड़क पर गड्ढे, वाहन चालकों के लिए खतरा

विज्ञापन
कोटखाई से क्यारी -खनेटी सड़क पर बने गढढे
विज्ञापन
कोटखाई-क्यारी खनेटी सड़क की हालत खराब, लोग परेशान
विज्ञापन

ग्रामीणों की चेतावनी,सुधारी जाए कोटखाई क्यारी खनेटी सड़क की दशा, वर्ना होगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई-क्यारी खनेटी सड़क की खस्ता हालत से लोग परेशान हैं। इस सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिये वाहनों के लिए यह सड़क खतरे से कम नहीं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की दशा को सुधारने की मांग की है। ग्रामीण महेंद्र नेकटा, प्रकाश रोंटा, राकेश डोगरा, सुशांत बसौली, रिंकू घालटा, ईशान, विपुल, चेतन, सौरव, पवन चेंटा, प्रीतम चौहान, राहुल रेकटा, सुनील बेकटा, सतिंद्र बरागटा ने कहा सड़क की खराब दशा को लेकर लोग कई बार विभाग के अधिकारियों से मिल चुके है, लेकिन सड़क की दशा को सुधारने की कोई पहल नहीं हो रही है। ग्रामिणों का कहना है कि सरकार भी इस क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है, इसलिए सड़क की दशा को सुधारने के लिए विभाग को कोई सख्त निर्देश नहीं किए जा रहे। उन्होंने मांग की है कि इस सड़क से क्षेत्र के दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं, इसलिए समय पर इस सड़क की दशा को सुधारने की पहल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी यदि समय पर सड़क की दशा को नहीं सुधारा गया तो लोगों को विभाग व सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें