रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर दौरे के दौरान आयोजित जनसभा में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। बाल विकास परियोजना रामपुर की ओर से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों को भी योजना का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।