मतियाना में कांग्रेस ने बैठक कर उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। विधानसभा क्षेत्र ठियोग के क्यार-मतियाना जोन की बैठक मतियाना में विधायक कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत नारे लगाए।
बैठक में एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस मामलों के सह-प्रभारी विदित चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डीसीसी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल और बीसीसी ठियोग के अध्यक्ष संजय शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, पंचायत कांग्रेस अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की गई। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाई। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के मताधिकार पर संकट पैदा हुआ है।
इस मौके पर ममता ठाकुर, टेक चंद भैक, शीतल भैक, संगीता, रंजना, मंजू, कृष्ण पाल, दीवान चंदेल, इंदर सिंह कंवर, संदीप शर्मा, निशांत, बीडीसी अध्यक्ष नवीन काल्टा, रोशन लाल, माहेश्वरी देवी, लाल चंद, रंजीत कंवर, रविंद्र कंवर, रीना कश्यप और चेत राम शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।