फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छलावट गांव सड़क सुविधा से वंचित

विज्ञापन
सडक़ सुविधा से महरूम भड़ावली पंचायत का छलावट गांव। संवाद
विज्ञापन
. मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


. फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए खर्च करनी पड़ रही भारी-भरकम राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
आधुनिकता के दौर में भी भड़ावली पंचायत का छलावट गांव सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क सुविधा न होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों-बागवानों को भी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए भारी भरकम राशि खर्च करनी पड़ रही है। वहीं, अब महिला मंडल छलावट की महिलाओं ने सड़क की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी के अध्यक्ष तिलक राज खिमटा, हिम्मत सिंह ठाकुर, रवि कुमार, संजीव कुमार, राकेश चौहान, बिहारी लाल, प्रदीप, कमलेश और उत्तम सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद आज तक छलावट गांव सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और विद्यार्थियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना आवश्यक है। सड़क के निर्माण से न केवल छलावट गांव को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

औपचारिकताएं पूरी की जा रहीं
भड़ावली पंचायत प्रधान रक्षा देवी का कहना है कि छलावट गांव को पंचायत मुख्यालय और सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगी महिलाएं

महिला मंडल छलावट की अध्यक्ष संतकली, अनिता चौहान, कपिली देवी, पुष्पा ठाकुर, शकुंतला चौहान, बिनी चौहान, मनोरमा, अनिता और किरण कायथ ने कहा कि सड़क सुविधा न होने के कारण परेशानी पेश आ रही हैं। सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को समस्या के बारे में ज्ञापन सौंपा जाएगा। सड़क के निर्माण के लिए करीब 10 से 15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति करने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें