फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शतरंज दिवस पर 60 बच्चों ने चली शह और मात की चाल

विज्ञापन
ठियोग में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
ठियोग में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा- मतियाना खेल छात्रावास में दिया जाएगा शतरंज का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर 13 वर्ष से कम आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सात स्कूलों के 60 बच्चों ने शह और मात की चाल चली। प्रतियोगिता का आयोजन ठियोग में एसपी लोहिया फाउंडेशन और हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज एसोसिएशन ने किया। प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। साथ में विधायक कुलदीप सिंह राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री रोहित ठाकुर ने घोषणा की कि भविष्य में मतियाना के खेल छात्रावास में शतरंज का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सीटों का प्रावधान किया जाएगा। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से कहा कि राजनीति और शतरंज का गहरा संबंध है। दोनों में ही शह और मात का खेल चलता है। इस खेल से रणनीति, धैर्य और सही समय पर सही निर्णय लेने की सीख मिलती है। शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं बल्कि बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी शतरंज खेलना पसंद करते हैं। इस तरह के आयोजन बच्चों में सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करते हैं। प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ठाकुर राम लाल खेल छात्रावास जुब्बल में शतरंज के लिए 10 सीटें निर्धारित की गई हैं। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं बल्कि अनुशासन, तार्किक सोच और बौद्धिक क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना चाहिए। इस मौके पर एसपी लोहिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संजीव ठाकुर, एसडीएम ठियोग डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता महेंद्र, अधिवक्ता राजेंद्र कश्यप, अधिवक्ता बालकृष्ण बाली, राजेंद्र कंवर, कृषि और ग्रामीण बैंक के निदेशक देविंदर नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें