फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीएचसी नित्थर भवन के लिए आई दस लाख की राशि नहीं हुई खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
धनराशि खर्च न होने से हुई लैप्स, लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन


शीतकालीन सत्र में विधायक लोकेंद्र ने भी उठाई सीएचसी नित्थर की समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। एक ओर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य आधारभूत ढांचे के लिए आई राशि खर्च न होने से ग्रामीणों में रोष है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर भवन के लिए आई दस लाख की राशि खर्च न होने के कारण लैप्स हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के भवन के लिए सरकार से करीब दस लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। इस राशि का कहीं भी इस्तेमाल नहीं हो पाया। इस कारण यह राशि वापस चली गई। इन दिनों शीतकालीन सत्र तपोवन में चल रहा है। इसमें आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने आनी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रश्न उठाया था। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में चल रहे खाली पदों को लेकर आवाज उठाकर यहां उचित सुधार की मांग सरकार से की है।
वर्तमान में सीएचसी नित्थर में केवल एक ही चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहा है, जबकि यहां स्वीकृत दो नर्स, फार्मासिस्ट और तकनीशियन के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। सरकार वित्तीय संकटों से जूझ रही है, वहीं ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के भवन के निर्माण के लिए आई राशि वापस लौटना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

वर्ष 1988 में जनता को समर्पित किया था सीएचसी भवन
वर्ष 1988 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह और आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर दास ने इस सीएचसी भवन का लोकार्पण किया था। वर्तमान में सीएचसी भवन की हालत जर्जर बनी हुई है। इसकी दस लाख रुपये की राशि से मरम्मत की जा सकती थी या फिर पुराने भवन को गिराकर नया भवन बनाने की योजना बनाई जा सकती थी। भवन निर्माण को लेकर आई दस लाख की राशि वापस जाना चिंता का विषय है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश के भवन का कार्य आजकल प्रगति पर है। इसके लिए नित्थर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पैसा स्थानांतरित किया गया, लेकिन ट्रेजरी विभाग की आपत्ति के कारण इस पैसे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश स्थानांतरित नहीं किया जा सका।
विज्ञापन



सीएचसी नित्थर के नए भवन के लिए टोकन मनी आई होगी। नए भवन के लिए भूमि न होने की स्थिति में यह राशि वापस गई होगी। इस राशि को स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।- संजय आनंद, खंड चिकित्सा अधिकारी

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सांगला में कांग्रेस कार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें