फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चायल को मिलेगी वैकल्पिक सड़क की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सड़क बार-बार बाधित होने से बढ़ जाती हैं ग्रामीणों की परेशानी
विज्ञापन


सडक़ निर्माण से ग्रामीणों और किसान बागवानों को मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क भारी बारिश और भूस्खलन से यातायात के लिए बार-बार बाधित हो रही है। ऐसे में चायल पंचायत के ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के सामान और सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है, लेकिन अब चायल वासियों को जल्द ही वैकल्पिक सड़क मार्ग की सौगात मिलने वाली है। बीते दिनों चायल पंचायत के ग्रामीणों ने वैकल्पिक सड़क मार्ग के सर्वे का निरीक्षण किया और सड़क कहां से निकले, इसे लेकर धरातल पर स्थिति को जाना। लोगों ने पंचायत प्रधान देवी सिंह ठाकुर की अगुवाई में वैकल्पिक मार्ग के दो विकल्प लोक निर्माण विभाग के समक्ष रखे। इसमें एक सर्वा शरनी से कचैली जीवालोटी और दूसरा विकल्प चनाई गाड से मुरठी कचैली जीवालोटी तक दवाह बडारी सड़क में मिलाने का लक्ष्य है। बागीपुल बागा सराहन सड़क से इन दो वैकल्पिक मार्ग का निर्माण होना है। पंचायत प्रधान देवी सिंह ठाकुर ने बताया कि वैकल्पिक सड़क के दो सर्वे किए गए हैं, जिसकी अब विभाग फाइल बनाएगा। तकनीकी टीम और लोक निर्माण विभाग की टीम को धरातल पर सर्वे के लिए बुलाया जाएगा। इसमें जो भी अलाइनमेंट बनेगी, उसकी डीपीआर बनाई जाएगी। इसके बाद बजट के लिए सरकार को भेजी जाएगी। जल्द ही मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सैकड़ों लोग भेंट करेंगे और कागजी कार्य में तेजी लाने की मांग उठाएंगे। इस मौके पर उप प्रधान महेश्वर सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निरमंड निरीक्षक श्याम लाल, नयाल ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, सेस राम ठाकुर, गंगा सिंह, नंत राम ठाकुर, रणजीत ठाकुर, बालक राम कौशल, चेत राम, सूरत राम, रूपेश जोगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें