फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौंराधार–पनेऊ सड़क 8 माह से बंद, बस सेवा ठप, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
धार के पास गिरा डंगा नहीं लगा पाया विभाग, सड़क की हालत बेहद खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के प्रमुख पर्यटन स्थल पनेऊ को जोड़ने वाली चौंराधार–पनेऊ सड़क की 8 महीनों से बेहद खराब हालत है। इस मार्ग पर जून से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा ठप है। इससे कराणा और कुंगश पंचायतों के ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क बंद होने के कारण लोगों को निजी वाहनों या पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ आपात स्थितियों में भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार धार के पास बरसात के दौरान करीब 25 मीटर लंबा डंगा गिर गया था, जिसे आज तक नहीं लगाया जा सका। इसके चलते सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। सड़क के आठ किलोमीटर हिस्से की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से निजी वाहन चालकों को आए दिन नुकसान उठाना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। पनेऊ क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह वही स्थान है, जहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी भ्रमण पर आ चुके हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण मार्ग को आज दिन तक स्थायी रूप से बहाल नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौंराधार–पनेऊ सड़क शायद ही कभी पूरे वर्ष सुचारु रूप से चल पाती हो, जबकि यह सड़क क्षेत्र के लिए जीवन रेखा समान है। स्थानीय अधिवक्ता रूपेंद्र ठाकुर सहित ग्रामीण जीत कुमार, डोला सिंह, सीमा देवी, सत्या ठाकुर, अनू, फुला, सुनील, अनिल कुमार, अश्वनी, जमना देवी, रक्षा देवी, चंद्र कला, चांद कुमारी, नरेश और राकेश ने सड़क की खस्ता हालत पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि धार के पास गिरे डंगे का कार्य शीघ्र पूरा कर सड़क को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन

टेंडर अवाॅर्ड किए जा चुके
लोक निर्माण विभाग आनी के सहायक अभियंता मनीष ने बताया कि गिरे हुए डंगे के निर्माण के लिए टेंडर अवाॅर्ड किए जा चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो सप्ताह के भीतर सड़क को बस यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें