फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मनरेगा के कार्यों में जिलेभर में चौपाल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू )। विकास खंड चौपाल ने सबसे अधिक मनरेगा के कार्यों में शिमला जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर विकास खंड छाैहारा रहा है। चौपाल के खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के अंतर्गत मात्र छह माह में सर्वाधिक कार्य दिवस अर्जित कर जिलेभर में पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में विकास खंड चौपाल ने 2,60,870 कार्य दिवस हासिल किए हैं। विकास खंड छौहारा 2,17,248 कार्य दिवस के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। ठियोग ने 2,15,074, रामपुर ने 1,65,887 और रोहड़ू ने 1,10,588 कार्य दिवस हासिल किए हैं। इससे पहले भी खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर के अथक प्रयासों से स्वच्छता के क्षेत्र मे चौपाल पूरे प्रदेश में स्वच्छता अवाॅर्ड हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें