फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौहान ब्रदर्स कोटी और नवीन अकादमी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन खेले गए पांच मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई
(रोहड़ू)। कोटखाई में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मुकाबले खेले गए। इनमें चौहान ब्रदर्स कोटी और नवीन अकादमी ने अपने-अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया। दिन के पहले मुकाबले में चौहान ब्रदर्स कोटी ने वन विभाग कोटखाई को 3-0 से हराया। इसके बाद खनेटी स्कूल ने कोटखाई यंग्स को 3-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में नवीन अकादमी ने कोटखाई बॉयज को 3-0 से पराजित किया। चौथे मुकाबले में चौहान ब्रदर्स कोटी ने गरावग की टीम को 3-0 से हराकर दिन की दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, अंतिम मुकाबले में नवीन अकादमी ने कोटखाई फ्रेंड्स को 3-0 से हराया। सभी मुकाबले सीधे तीन सेटों में समाप्त हुए। कैस्क क्लब के अध्यक्ष महेंद्र स्तान ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन छह नवंबर को होगा। इसके बाद सात नवंबर को पारंपरिक ठोड़ा खेल और महिला रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें