फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा में हाईवे पर फंसा बड़ा ट्राला, तीन घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नाथपा में हाईवे पर फसा बड़ा ट्राला, तीन घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन

.दोनों और वाहनों की कईं किलोमीटर लंगी कतार लगी, लोग हुए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)।
शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) -पांच पर नाथपा में एक बड़ा ट्राला फंस गया। इससे करीब 3 घंटे यातायात ठप रहा है। यातायात ठप होने से दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर कतार लग गई। इस दौरान वाहन सवार लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब 5:30 बजे तार के बड़े से रोल से लदा काफी लंबा ट्राला नाथपा में भूस्खलन से प्रभावित राजमार्ग पर फंस गया। ट्राले का एक हिस्सा नीचे राजमार्ग के साथ लग गया, जिससे वह आगे नहीं बढ़ पाया। शाम करीब 8 बजे तक ट्राले को निकालने के लिए मशक्कत जारी रही। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहनों में बसें, एंबुलेंस भी शामिल रही। ट्राले को निकालने के लिए कई प्रयास किए गए। हालांकि इस दौरान कुछ छोटी कारें और दोपहिया वाहन जाम से निकलने में कामयाब रहे। बता दें कि नाथपा में एसजेवीएन के डैम के ठीक ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग पांच लंबे समय से भूस्खलन से प्रभावित है। इस स्थान पर सड़क कच्ची है, जिस कारण अक्सर यहां बड़े वाहन फंस जाते हैं। हालांकि, एनएचएआई की ओर से यहां पर राजमार्ग को सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन वाहन सवार लोगों को अभी राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें