फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में हुड़दंगियों का अड्डा बना चौधरी अड्डा

विज्ञापन
रामपुर के चौधरी अड्डे में रेहड़ी-फड़ी बाजार को निर्धारित समय पर बंद करने की एसडीएम रामपुर से उठ
विज्ञापन
रामपुर में हुड़दंगियों का अड्डा बना चौधरी अड्डा
विज्ञापन

. प्रशासन से एनएच 5 पर देर रात तक रेहड़ी फड़ी न सजाने की उठाई मांग
. आए दिन होते हैं झगड़े, समस्या के समाधान के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर का चौधरी अड्डा हुड़दंगियों का अड्डा बन गया है। यहां देररात तक रेहड़ी-फड़ी वालों का कारोबार सजा रहता है। समय पर कारोबार बंद न होने के कारण शराबी और हुड़दंगियों का तांता लग जाता है। शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-पांच पर यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बुधवार रात करीब 11 बजे रेहड़ी-फड़ी सजाने वाले दो लोग जगह को लेकर भिड़ गए। काफी देर तक यहां बहसबाजी और झगड़े का माहौल बना रहा। मुख्य स्थान पर शोर बढ़ने के कारण स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर आए और झगड़े को बंद करवाया। इसके बाद यहां पुलिस के कर्मी भी पहुंचे और माहौल शांत हो पाया। वीरवार को स्थानीय लोग एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह से मिले और समस्या को लेकर अवगत कराया। स्थानीय मोहर सिंह, संतोष, राजेश कुमार, रेखा, पूजा देवी, सुमित नेगी, भारत भूषण, राहुल सहित अन्य लोगों प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में बताया कि चौधरी अड्डा क्षेत्र में सड़क के किनारे लगने वाला रेहड़ी-फड़ी बाजार अधिकांश रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। देर रात तक बाजार खुला रहने के कारण आए दिन यहां झगड़े, शोर-शराबा और अन्य प्रकार की सार्वजनिक अव्यवस्था उत्पन्न होती है। यहां साथ में रहने वाले लोगों और राहगीरों को असुविधाएं झेलनी पड़ती हैं। लगातार होने वाले शोर-शराबे एवं आपसी विवादों के कारण क्षेत्र का शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो रहा है और कानून एवं व्यवस्था संबंधी समस्या पेश आ रही हैं। उन्होंने एसडीएम से सड़क के किनारे लगने वाले रेहड़ी-फड़ी बाजार को निर्धारित समय पर बंद करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें