फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चार्टर्ड अकाउंटेंट बनीं रामपुर की बेटी रिशिका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के खनेरी गांव की रिशिका ने चार्टेड अकाउंटेंट की परीक्षा पास की। रिशिका बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है।
विज्ञापन

रिशिका ने प्रारंभिक शिक्षा खनेरी में स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी से 11वीं और 12वीं की। एमसीएम डीएवी चंडीगढ़ से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई की, जो साल 2021 में पूरी हुई। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई के लिए जनवरी 2022 से 2025 तक आरएवी एसोसिएट्स पंचकूला से पढ़ाई की। इस साल सितंबर में हुई परीक्षा को रिशिका ने सफलतापूर्वक पास किया। 3 नवंबर को रिशिका के चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने का सपना पूरा हो गया। रिशिका ने इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया की उनके पिता अश्वनी कुमार गुप्ता और माता सविता गुप्ता ने उन्हें हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रिशिका ने युवाओं को अपने जीवन में कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया है। साथ ही उन्होंने हमेशा अपने परिजनों और शिक्षकों की सिखाई बातों पर अमल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें