फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी वालों से तय सीमा में वसूलें शुल्क : ताराचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी में रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने की बैठक, लवी मेले में भारी शुल्क वसूली का किया विरोध
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा मांग पत्र, स्थायी स्थान देने की उठाई मांग
. मांगों पर अमल नहीं हुआ, तो संघर्ष किया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। रेहड़ी-फड़ी एवं फल-सब्जी विक्रेता यूनियन की बैठक शनिवार को आनी में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष ताराचंद ने की, जबकि यूनियन प्रभारी पदम प्रभाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ताराचंद ने बैठक में लवी मेले और अन्य अवसरों पर रेहड़ी-फड़ी संचालकों से लिए जा रहे भारी शुल्क का विरोध किया गया। यूनियन ने इसे गरीब मेहनतकशों के साथ अन्याय बताया। यूनियन ने मांग की कि स्थायी रेहड़ी-फड़ी वालों से मेला कमेटी केवल निश्चित सीमा तक ही शुल्क वसूल करे, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।
विज्ञापन

यूनियन ने इस संबंध में एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट को मांगपत्र भी सौंपा। मांगपत्र में कहा गया है कि लंबे समय से आनी में कार्यरत मजदूरों को स्थायी स्थान दिया जाए। जब तक ऐसा संभव न हो, तब तक उन्हें निर्धारित स्थान पर नियमित रूप से बैठने की अनुमति दी जाए। साथ ही त्योहारों और मेलों के दौरान रेहड़ी-फड़ी संचालकों को अलग और सुरक्षित जगह देने की भी मांग की गई, ताकि यातायात और व्यवस्था में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष मेला कमेटी ने पांच हजार रुपये तक शुल्क वसूला, जो गरीब विक्रेताओं के लिए अत्यधिक है। यह क्षेत्र पंचायत के अधीन आता है, इसलिए इसे पंचायत के माध्यम से ही वसूल किया जाना चाहिए। सीटू जिला सचिव पदम प्रभाकर ने कहा कि मेला कमेटी को मेहनतकश वर्ग पर तानाशाही रवैया नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूनियन की मांगों पर अमल नहीं हुआ, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। बैठक में सत्यप्रकाश, राजा बाबू, खुबराम, केबल राम, लक्ष्मण, चित्रा, कमला और सरोज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें