फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी में चरस और अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। थाना झाकड़ी के तहत ज्यूरी में पुलिस ने नाके के दौरान 634 ग्राम चरस और 50 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ज्यूरी पुलिस ने ज्यूरी गानवीं गेट पर रविवार रात को नाके में करीब दस बजे एक व्यक्ति की तलाशी ली तो पुलिस ने 634 ग्राम चरस और 50 ग्राम अफीम बरामद की। एएसआई देव राज की अगुवाई में ज्यूरी पुलिस ने राजिंद्र सिंह, पुत्र टिक्कम, गांव झूली, लबाना सदाना को चरस और अफीम के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि चरस और अफीम के साथ ज्यूरी में पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसे आनी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें