दलाश (कुल्लू)। आनी के चंद्रकेश शर्मा को जिला कुल्लू रेडक्रॉस सोसायटी का समन्वयक नियुक्त किया है। चंद्रकेश शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप राठौर, कुल्लू के विधायक सुदंर सिंह ठाकुर, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड और मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का आभार जताया है। चंद्रकेश शर्मा इससे पूर्व आनी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे चुके हैं। इसके अलावा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनपर जो विश्वास जताया है, उसपर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। - संवाद