चौपाल/कुपवी (रोहड़ू)। एसडीएम अमन और एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निरीक्षक चौपाल आतिश ठाकुर ने कुपवी बाजार का औचक निरीक्षण किया। आतिश ठाकुर ने बताया कि कुपवी के लोअर और अपर बाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन दुकानों से करीब 300 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद किया गया। दुकानदारों के के चालान काटकर 1500 रुपये जुर्माना वसूला गया।