फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ठोंका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते एक सप्ताह में उपमंडल रोहड़ू में पुलिस ने 69 चालान किए। इस दौरान पुलिस ने 63,000 रुपये की राशि चालान के रूप में वसूली है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखेगा। इसके लिए विशेष रूप से पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। उपमंडल में तीन पुलिस थाने आते हैं, जिसमें रोहड़ू पुलिस थाने के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 43 चालान किए गए हैं। पुलिस ने रोहड़ू में 43 हजार रुपये की राशि वसूली है। वहीं, चिड़गांव पुलिस थाने के तहत 17 चालान किए गए। पुलिस ने चिड़गांव में 17 हजार रुपये की राशि चालान के रूप में वसूल की है। पुलिस थाना जुब्बल के तहत नौ चालान किए गए हैं। पुलिस ने जुब्बल में छह हजार रुपये की राशि चालान के रूप में वसूली है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विशेष रूप से पुलिस के जवान बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए तैनात किए गए हैं। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, पुलिस उसका चालान काटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें