फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले में दस लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में सोमवार को कोविड-19 के 10 नए मामलेे सामने आए हैं। किन्नौर स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 के 224 सैंपल लिए। इनमें 10 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जबकि 114 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले से सौ सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट मंगलवार सायं तक आने की उम्मीद है। पॉजिटिव व्यक्तियों की आयु 23 से 65 वर्ष के बीच है। इनमें 9 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। पॉजिटिव आने वालों में पूह गांव से 1 महिला, असरंग से 1 महिला, ग्रादे गांव से 3 महिलाएं, चगांव से 1 पुरुष, 1 महिला, पोवारी से 2 महिलाएं और ब्रेलंगी गांव से एक महिला शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. नेगी ने बताया कि जिले में अब तक कोविड के 16787 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 1274 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि, अब तक 1168 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोविड के इस समय 90 मामले सक्रिय हैं। जिले में कोविड के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें