फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खो-खो में चगांव ने छोटा कम्बा को हराया

विज्ञापन
किन्नौर के ग्याबोंग में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में टीमों के साथ ​शि
विज्ञापन

विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्याबोंग में छात्राओं की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। खो-खो प्रतियोगिता में चगांव की टीम ने छोटा कम्बा को हराकर खिताब अपने नाम किया। टेबल टेनिस में रिब्बा की टीम पहले और रिकांगपिओ की टीम दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन में रूपी की टीम ने पहला और नाथपा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में कोठी की टीम पहले और थेंगरांग की टीम दूसरे स्थान पर रही। हैंडबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले में कोठी की टीम ने निचार विद्यालय की टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। अब हैंडबॉल का फाइनल मुकाबला कटगांव और कोठी की टीमों के बीच खेला जाएगा। वॉलीबॉल में छितकुल और कोठी की टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। बास्केटबॉल में कटगांव और किल्बा की टीमें फाइनल खेलेंगी। फुटबॉल में कल्पा और कोठी की टीमों के बीच फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष और उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक), किन्नौर, कुलदीप सिंह डोगरा ने प्रतियोगिता में फाइनल तक पहुंचने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें