फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता में सानिया ने झटका प्रथम स्थान

विज्ञापन
ननखड़ी के चढ़ी डारन स्कूल में मनाया विश्व नशा निवारण दिवस। संवाद
विज्ञापन
चड़ी-डारन स्कूल और ग्रामीणों को नशा निषेध दिवस पर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चड़ी-डारन में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम खंड चिकित्साधिकारी एमपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम स्थान, आकृति ने दूसरा स्थान और आदषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पोस्टर मेकिंग में नेहा प्रथम, आकृति ने द्वितीय और कनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य विभाग से आए कर्मचारियों ने सभी विजेता अधिकारियों को सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुप्रयोग और अवैध तस्करी के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से आए कर्मचारियों ने ग्रामीणों को रक्तचाप और शुगर जांचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें