फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में दलाश ने कुंगश को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
आनी के श्वाड में शुरू हुई छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता। संवाद
विज्ञापन
17 स्कूलों की 251 छात्रा खिलाड़ी दिखा रही प्रतिभा के जौहर, श्वाड़ स्कूल में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्वाड़ में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। समाजसेवी एवं युवा खिलाड़ी रामकुमार कटोच ने वीरवार को बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का जीवन में एक अहम हिस्सा है। खेलों में रुचि रखने से शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने खेलों के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपये की सहयोग धनराशि भेंट की। इससे पूर्व मुख्यतिथि का स्कूल प्रशासन ने जोरदार स्वागत किया। दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज किया गया। मुख्यातिथि को सभी स्कूलों के प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी और खेलों में नियमों का पालन करने की शपथ भी ली। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि खंड की 17 स्कूलों की 251 प्रतिभागी छात्राएं प्रतियोगिता मेंं हिस्सा ले रही हैं। इसमें वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बैडमिंटन के पहले मैच में दलाश ने कुंगश को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चमन लाल, खेम सिंह जंबाल, तिलक गौत्तम, रामलाल आजाद, राकेश शर्मा, संजय कुमार, महेश ठाकुर, सीमा और प्रेमचंद सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें