फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले में सुबह 10 लेकर शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अवधि में बढ़ोतरी की गई है। अब किन्नौर जिला में प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। जिला दंडाधिकारी गोपाल चंद ने कहा कि इस दौरान दुकानदारों को दुकानों पर आवश्यक सामाजिक दूरी के नियम की पालना सुनिश्चित बनानी होगी। साथ ही सभी को मास्क पहनना भी आवश्यक होगा।
विज्ञापन

जिले में रेड जोन से आने वाले सभी व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है और इन सभी के कोविड-19 के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के उपरांत ही इन्हें चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार होम क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में होम क्वारंटीन किए गए सभी लोगों से आग्रह किया कि नियमों का पालन करें। ये सभी नियम व दिशा निर्देश उनकी सुरक्षा के साथ-साथ उनके परिवार व सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए गए हैं। होम क्वारंटीन किए गए सभी व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें