फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को लोगों को लूटने की दी खुली छूट : कांग्रेस

विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मासिक बैठक के दौरान चर्चा करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को देश की जनता को लूटने की खुली छूट दे रखी है। दिन-प्रतिदिन महंगाई की मार आम जनता पर पड़ रही है। ननखड़ी तहसील में सरकार अग्निशमन केंद्र खोलने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। ननखड़ी में आए दिन आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बड़े-बड़े हादसे हो रहे हैं और हाल ही में कई परिवार बेघर हो गए हैं। मंत्री सुरेश भारद्वाज का दौरा भी फ्लॉप रहा। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने शनिवार को यह बात कही। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

मेहता ने कहा कि टिक्कर-खमाड़ी सड़क पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। मगर आज के समय में प्रदेश सरकार के दबाव में अफसरशाही इस सड़क की अनदेखी कर रही है। वीरभद्र सिंह ने इस सड़क के लिए करोड़ों का बजट मुहैया करवाया था, लेकिन अभी तक पूरी राशि खर्च नहीं हो पाई है। सड़क की दुर्दशा से किसान-बागवान और मरीज खासे परेशान हैं। इस विषय को लेकर लोनिवि के एक्सईएन को ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम के लिए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अधिवक्ता डीडी कश्यप, जिला महासचिव अनिरुद्ध बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस रामपुर मुख्य सलाहकार ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ नेता हरबंस ठाकुर, महासचिव जेएल डमालू, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, उपाध्यक्ष विशेषर लाल, विजय कनैन, आत्मा राम केदारटा, वीरेंद्र भलुनी, देश रत्न शर्मा, सतीश शर्मा, लालचंद, ध्रुव शर्मा, हरीश मेहता, कुलदीप नेगी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें