फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना : रामपुर में घर-घर जाकर मकानों की होगी जियो टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान सूचीकरण का काम आज से होगा शुरू
विज्ञापन

लोगों को जनगणना प्रगणकों को सहयोग देंने और सही जानकारी देने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जनगणना आयुक्त और जनगणना निदेशालय ने जनगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत प्रदेश के चयनित क्षेत्रों में प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण और उसके बाद द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का काम किया जाएगा।
उपमंडलीय जनगणना अधिकारी एवं उप मंडलीय अधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील रामपुर के अंतर्गत राजस्व गांव कोशगर, रतनपुर, सनारसा, बसाहरा, करतोट, चदाली, कराई, जलींड, शाह और गसो को प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण के काम के लिए चयनित किया है। यह कार्य 10 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। इस अवधि में जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार की ओर से नियुक्त जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकानों की जियो-टैगिंग करेंगे।
विज्ञापन

परिवारों से जनगणना विभाग की ओर से निर्धारित प्रारूप में 34 प्रश्नों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। प्रत्येक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को चार्ज अधिकारी की ओर से नियुक्ति पत्र और पहचान-पत्र जारी किए जाएंगे। अभियान के तहत मकान की स्थिति एवं उपयोग (आवासीय, गैर-आवासीय या व्यावसायिक), पेयजल, शौचालय एवं विद्युत सुविधा की उपलब्धता, रेडियो, टीवी, फोन और वाहन सुविधाओं, परिवार की ओर से उपयोग किए जाने वाले खाद्यान्न एवं ईंधन का विवरण की जानकारियां हासिल की जाएंगी।
विज्ञापन

एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे जनगणना प्रगणकों को पूरा सहयोग दें। मांगी गई जानकारी सत्य, सटीक और निष्ठापूर्वक उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि नागरिकों की ओर से दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसे किसी अन्य व्यक्ति, संस्था या विभाग के साथ साझा नहीं किया जाएगा। यह जानकारी केवल राष्ट्रीय नीतियों एवं जनकल्याण योजनाओं के निर्माण में उपयोग की जाएगी। उन्होंने रामपुर तहसील के लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि में घर पर उपलब्ध रहें और जनगणना प्रगणकों को सहयोग देकर देश की नीति निर्माण प्रक्रिया में अपना अमूल्य योगदान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें