फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चगांव में छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ी पांच हजार एमएल कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर समूचे देश में लॉकडाउन किया गया है। वहीं, किन्नौर जिले में कर्फ्यू के दौरान कच्ची शराब का धंधा खूब फल फूल रहा है। कच्ची शराब बेचने के आरोप में टापरी पुलिस ने एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। पुलिस ने इस व्यक्ति से पांच हजार मिलीलीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को एएसआई टापरी शिवदेव जोक्टा, सुरक्षा इकाई प्रभारी रामकृष्ण नेगी, मुख्य आरक्षी सन्नी बौद्ध, आरक्षी आशीष की टीम स्थानीय बाजार में गश्त कर रही थी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने टापरी पुलिस को गुप्त सूचना दी कि चगांव के जनकपुरी में नियमों को ताक पर रख कर कच्ची शराब बेचने का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत उक्त युवक के घर पहुंची और छापामारी की। पुलिस ने चगांव जनकपुरी निवासी राजभगत (34) के घर से पांच हजार मिली लीटर शराब बरामद की। हालांकि जिला किन्नौर में कुछ हद तक लोकल शराब रखने के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं, लेकिन जब पुलिस ने उक्त व्यक्ति से लाइसेंस मांगा तो उसके पास लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एचपी एक्साइज एक्ट (39) के तहत मामला दर्ज कर भविष्य में इस प्रकार का अवैध धंधा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने कहा कि आपातकाल और लाकडाउन के चलते बगैर लाइसेंस घर पर शराब रखना कानूनी अपराध है। अवैध कार्योें में संलिप्त लोगों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें