रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्याण विभाग और गैर सरकारी स्वयं सेवी संस्था मानव कल्याण संस्थान समिति की ओर से 15 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर में विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया जाएगा। 16 को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ और 17 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह में मोतियाबिंद जांच शिविर लगाए जाएंगे। जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बताया कि जिला के तहसील कल्याण अधिकारियों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत जन प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने संबंधित क्षेत्र में मोतियाबिंद जांच शिविर के बारे में प्रचार-प्रसार करें, ताकि वंचित वर्ग के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। राज्य सरकार की समावेशी सोच जमीनी स्तर पर कारगर साबित हो सके।