फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में 105 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन हुए

विज्ञापन
रोटरी क्लब ठियोग के नेत्र जांच शिविर में 105 मरीजों के हुए ऑपरेशन। संवाद
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में रोटरी क्लब ठियोग हिल्स ने नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें 105 लोगों की आंखों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। पालमपुर के मारंडा अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. रोहित गर्ग और नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक दल की निगरानी में ऑपरेशन किए गए। रोटरी क्लब ठियोग के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि जिन मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं, उनकी जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें सोमवार को निशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की जाएंगी। तीन दिनों तक चले इस शिविर के दौरान ठियोग उपमंडल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में मरीज पहुंचे। कुल 800 नेत्र रोगियों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें