फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देउरी का बीस शौज मेला 28 साल बाद फिर हुआ शुरू

विज्ञापन
आनी के देउरी में आयोजित मेले के दौरान मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
दो देवताओं की भव्य शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के प्रसिद्ध देउरी माता मंदिर परिसर में तीन दिवसीय पारंपरिक बीस शौज मेला रविवार को देवधुनों के साथ शुरू हो गया। यह मेला 28 साल बाद दोबारा शुरू हुआ है। देवता देउरी नाग के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कुलक्षेत्र महादेव भी मौजूद रहे। दो देवताओं के आगमन और भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। देवता के पुजारी मुकेश शर्मा ने बताया कि यह मेला वर्ष 1997 में कुछ कारणों से बंद कर दिया गया था। इस वर्ष क्षेत्र की आराध्य देवी पछला माता के आदेशानुसार मेले को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। मेले के आयोजन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मेले के पहले दिन देव झांकियों के साथ पारंपरिक नृत्य हुआ। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप और लोकगीतों की मधुर धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मेला कमेटी की ओर से आगामी दो दिन में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला मंडल, स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर खुड्डीजल क्षेत्र के समाजसेवी धर्म देव शुक्ला बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवित रखते हैं। मेले के दूसरे दिन भाजपा मंडल दलाश अध्यक्ष विवेक वर्मा मेले में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे, जबकि समापन पर ब्लॉक कांग्रेस आनी के पूर्व अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा मुख्यातिथि रहेंगे। इस मौके पर कारदार ईश्वर दास, मेला कमेटी प्रधान मस्त राम ठाकुर, रविकांत, मंदिर कमेटी के प्रधान बालकृष्ण सहित अन्य मौजूद रहे।

आनी के देउरी में आयोजित मेले के दौरान मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें