फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर किया मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल(रोहड़ू)। पुलिस थाना चौपाल में एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ लगातार उत्पीड़न, पीछा करने, गाली-गलौज और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना चौपाल में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 78, 79 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया है कि गांव बिउना तहसील चौपाल निवासी अंकुश हेटा लगातार उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। शिकायत में बताया गया है कि इससे पूर्व भी आरोपी के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि आरोपी ने युवती का पीछा किया, उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें