रोहड़ू। पुलिस थाना जुब्बल के तहत नेपाल मूल के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शिकायत में पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी जमा एक कक्षा की छात्रा है। शनिवार शाम को जब वह घर पहुंचा तो बेटी के पेट में दर्ज हो रहा थी। उसके बाद जांच से पता चला कि वह गर्भवती है। उसने पुलिस को बताया कि बेटी ने अपनी मां के पूछने पर बताया कि उसके पड़ोसी ने जुलाई माह में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद वह करीब पांच छह महीने की गर्भवती हो गई है। डीएसी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर के दयानंद आदर्श विद्या पब्लिक स्कूल औहर में आयोजित वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह में स