फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच बीट में दो मोनाल पक्षियों का शिकार करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
रामपुर के तकलेच वन वीट में दो मृत मोनाल पक्षियों के साथ  विभाग की टीम
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत खिंचा में दो व्यक्तिओं के दो मोनाल पक्षी का शिकार करने का मामला पुलिस थाना रामपुर में दर्ज हुआ है। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरन दो आरोपियों को मृत पक्षियों के साथ देखा और रामपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी गुड्डू राम और लेखराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, तकलेच वन बीट में बीते वीरवार को वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान खिंचा के पास गुड्डू और लेखराज एक शेड में बैठे हुए थे। उनके पास दो मृत मोनाल पाए गए। उनके पास बंदूक भी थी। टीम ने वन विभाग के अधिकारी को सूचित किया और देर शाम को रामपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। वन विभाग ने दोनों मृत पक्षियों के शरीर पुलिस को सौंप दिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आचार संहिता में सभी लोगों को बंदूक जमा करने के लिए चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं, लेकिन बंदूक जमा न करना एक सवाल बन गया है। उधर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों को थाना में बुलाया और नोटिस पर छोड़ दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास उनके दोस्त रोहित की बंदूक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें