फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में देवदार के स्लीपरों के साथ गाड़ी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। कुपवी तहसील के धोताली गांव में रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने देवदार के 17 स्लीपरों सहित गाड़ी को जब्त किया है। गाड़ी में सवार तीन लोगों में से दो मौके से फरार हो गए हैं जबकि एक व्यक्ति को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब सवा तीन बजे कुपवी तहसील के अंतर्गत धोताली गांव में पिकअप नंबर एचपी 72 सी-1715 देवदार के स्लीपर लेकर जा रही थी। इसी दौरान वन विभाग की टीम गश्त पर थी। टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी कुपवी रमेश चौहान, फॉरेस्ट गार्ड मेहर सिंह, चौकीदार तोमर केदार व रघुवीर ने पत्थर रखकर गाड़ी को रोका। जिसके बाद गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों में से दो मौके से फरार हो गए। एक व्यक्ति को वन कर्मचारियों ने दबोच लिया। गाड़ी को दिनेश कुमार गांव भानल (नाकोड़ा पुल) ने ठेके पर लिया हुआ था। लकड़ी की तस्करी की गुप्त सूचना वन विभाग को मिली थी। जिसके बाद वन विभाग ने कार्रवाई की। कुपवी से आए पुलिस अधिकारियों ने गाड़ी को जब्त कर दिनेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश चौहान ने कहा कि लकड़ी धोताली से नेरवा की ओर बेचने के लिए लाई जा रही थी जिसकी बाजार की कीमत लगभग डेढ़ लाख के आसपास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें