रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू में अढाल गांव की महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर उसके लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके सोशल मीडिया पेज पर एक व्यक्ति के अभद्र टिप्पणी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।