फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में शराब की 103 पेटियां पकड़ीं, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू में पुलिस ने शराब की 103 पेटियां पकड़ीं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना रोहड़ू की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी और देसी शराब की 103 पेटियां बरामद कीं। पुलिस पूछताछ में आरोपी शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट, लाइसेंस या अन्य अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब को तत्काल कब्जे में ले लिया। तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में थाना रोहड़ू में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नेपाल मूल के 25 वर्षीय राजू, 50 वर्षीय प्रेम बहादुर कार्की और 29 वर्षीय यज्ञ बहादुर कार्की के रूप में हुई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें