फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ अस्पताल में होंगे हड्डियों के जटिल ऑपरेशन

विज्ञापन
रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल में सी आर्म एक्स-रे मशीन लोकार्पण के दौरान रिबन काटते उपायुक्त किन? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में अब सीआर्म एक्सरे मशीन के माध्यम से हड्डियों के जटिल ऑपरेशन हो सकेंगे। मशीन स्थापित होने से जिलेभर के हजारों मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं मरीजों को ऑपरेशन करवाने के लिए दूसरे जिलों और राज्यों का रूख भी नहीं करना पड़ेगा। सोमवार को उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने अस्पताल में सीआर्म एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

यह मशीन जेएसडब्ल्यू कंपनी द्वारा सीएसआर के अंतर्गत 14 लाख रुपये की लागत से मुहैया करवाई गई है। उपायुक्त ने बताया कि इस मशीन के लगने के बाद हड्डियों के जटिल ऑपरेशन भी अब क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में समय पर हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि जिले के लोगों को बेहतर और समयोचित इलाज उपलब्ध हो। जब लोगों को उपचार संबंधी सभी सुविधाएं क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपलब्ध होंगी तो उनके पैसे और समय की भी बचत होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. रोशन लाल ने बताया कि यह मशीन मरीजों के लिए लाभकारी साबित होगी। हड्डियों से जुड़े मामलों को लेकर इस मशीन से ऑपरेशन करने में बहुत सहायता मिलेगी। हाल ही में मशीन की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल में कूल्हे का सफल प्रतिस्थापन भी किया जा चुका है। पहले ऐसे जटिल मामलों के लिए लोगों को शिमला या अन्य शहरों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर जेएसडब्ल्यू कंवर सिंह ने बताया कि जल्द ही क्षेत्रीय अस्पताल को लेप्रोस्कोपिक मशीन भी सीएसआर के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर जेएसडब्ल्यू परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनिंद्र सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम, डॉ. वीरेंद्र और डॉ. चंद्र मोहन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें