फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शासो खड्ड में समाई कार, चार दिन बाद भी मां-बेटे का नहीं सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पूह में बीते 15 सितंबर को स्पीलो से काजा की ओर जा रही एक कार एचपी 41-2218 शासो खड्ड में जा गिरी। इस दुर्घटना में मां और बेटा हैं, जिनका चार दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, क्यूआरटी ने कार को खड्ड से एलएनटी मशीन से रेस्क्यू कर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि कार में काजा गांव के छोनित डोलमा और तनखे सवार थे। ये स्पीति की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, एनडीआरएफ उरनी और गृहरक्षक, पुलिस और क्यूआरटी ने तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने शासो खड्ड से वाहन तो निकाला, लेकिन लापता लोगों का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कार हादसे में लापता मां बेटे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्यूआरटी मौके पर मौजूद हैं। नदी में लापता हुए दोनों लोगों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें