किन्नौर के पागल नाला में मंगलवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। स्रोत : जागरूक पाठक
उपचार के लिए भावानगर अस्पताल में किया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पुलिस थाना टापरी के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर पागलनाला के पास मंगलवार शाम कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सड़क से नीचे सतलुज नदी किनारे जा गिरी। इससे चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए भावानगर अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस के अनुसार महिंद्रा थार (जेके 02डीजी-8911) में सवार चालक किन्नौर से शिमला की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन पागलनाला के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से गिर गई।
इस हादसे में मुमताज अहमद (40), पुत्र हाजी नजीर अहमद, निवासी जम्मू-कश्मीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी की टीम मौके पर पहुंची और घायल को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए सीएचसी भावानगर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।