फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झिकनीपुल बाग के पास खाई में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात को हुआ हादसा, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल चौपाल के झिकनीपुल बाग के पास हुई कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार की रात को हुआ। कार सड़क से लगभग 30 से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात को करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ। कार के खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस को सूचना भी दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमण कुमार पुत्र केशव राम निवासी गांव रुसलाह तहसील नेरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद रहे सुमित पंता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही ही मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें