फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में 300 मीटर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात को हुआ हादसा, आईजीएमसी ले जाते हुए चालक ने तोड़ा दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
शवाला हेलीपैड के पास रविवार रात को एक मारुति ऑल्टो कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वह गाड़ी में अकेला सवार था और गंभीर रूप से घायल हो गया। आईजीएमसी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक चालक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के प्रीत बिलरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय अनिल शर्मा के रूप में हुई है। दुर्घटना रविवार रात करीब 8:00 बजे हुई। सूचना मिलते ही नेरवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को खाई से बाहर निकाला गया। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल नेरवा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। हालांकि, शिमला ले जाते समय चौपाल से 16 किलोमीटर दूर खिड़की नामक स्थान पर घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें