रोहड़ू। डीएवी स्कूल सरस्वतीनगर में एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन सीबीएसई के तत्वावधान में किया गया। इस कार्यशाला में डीएवी विद्यालय सरस्वतीनगर एवं चंद्रनाहन मिडोवस विद्यालय रोहड़ू के 60 अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला में सीबीएसई की प्रशिक्षिका ज्योति वर्मा और सेंट मेरी स्कूल सुंदरनगर के अध्यापक प्रशिक्षक के रूप में रजनेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों को विभिन्न विषयों से अवगत करवाया। कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को कार्यान्वित करना रहा। इस मौके पर विद्यालय के डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा और चंद्र नाहन मिडोवस विद्यालय रोहड़ू की प्रधानाचार्य कीर्ति कंवर भी उपस्थित रहीं।