फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश पंचायत में तीन वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन पंचायत में 13 नामांकन किए दाखिल हुए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। पंचायतीराज चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन दलाश पंचायत में कुल 13 उम्मीरवार मैदान में उतरे। सोमवार को प्रधान पद के लिए तीन, उपप्रधान पद के लिए दो और वार्ड से सदस्य के लिए आठ नामांकन हुए। वहीं, दलाश पंचायत के तीन वार्ड दलाश, बूहणी और सारली में सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इन तीन वार्डों में एक-एक नामांकन आया है। नामांकन के अंतिम दिन दलाश बाजार में खूब चहल-पहल रही। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पंचायत घर दलाश पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किए। उधर, डिंगीधार पंचायत में भी अंतिम दिन कुल 11 नामांकन दाखिल किए गए। इनमें प्रधान पद के लिए तीन, उपप्रधान के लिए चार और वार्ड सदस्य के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं, वयुंगल पंचायत में अंतिम दिन प्रधान के लिए एक, उपप्रधान के लिए तीन और वार्ड सदस्य के लिए अलग-अलग वार्ड से कुल दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें