कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा, जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 18 प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। दो दिन में अभी तक पंचायत समिति के कुल 26 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। उपमंडल के अंतर्गत पंचायत समिति वार्ड नंबर-एक बाघी से शिशुपाल और प्रमोद कुमार, वार्ड नंबर-तीन क्यारवी से सुषमा, वार्ड नंबर-चार नगान से सुनील और विद्या नंद, वार्ड नंबर-पांच रावला क्यार से प्रताप वर्मा और वार्ड नंबर-छह देवरी खनेटी से संतोष ने अनीता नामांकन भरा है। वार्ड नंबर-सात पनोग से रीनु और गीता, वार्ड नंबर-नौ थरोला से जोहन लाल, वार्ड नंबर-10 गरावग से पवन कुमार, वार्ड नंबर-11 गुम्मा से बीना और श्रुति चौहान, वार्ड नंबर-13 देवगढ़ से प्रेम प्रकाश, धनी राम, वार्ड नंबर-14 महासू से नीशा चौहान और चंद्रेश नेगी ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।