निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक विशेष शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। शिविर में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कुलजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर और सरस्वती वंदना के साथ शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डाॅ. राजन देवी नेगी ने सभी का शिविर में स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक विशेष शिविर की रूपरेखा सभी के समक्ष प्रस्तुत की। इस अवसर पर कैप्टन डाॅ. संदीप ठाकुर, डाॅ. प्रियंका ठाकुर, डाॅ. मदन लाल, प्रो. सुरेंद्र धीमान, प्रो. राजेश चौहान, प्रो. राहुल शर्मा, डाॅ. गौरव सूद, वरिष्ठ सहायक रजनीश शर्मा और लिपिक विनीत ठाकुर समेत अन्य उपस्थित रहे।