मझोली टिप्पर स्कूल के छात्रों ने दिया नशामुक्ति का संदेश। संवाद
मझोली टिप्पर में लगा शिविर, भाषण में नितिन और पोस्टर मेकिंग में आरव रहे प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की ननखड़ी तहसील में मंगलवार को मझोली टिप्पर के विद्यार्थियों ने एंटी चिट्टा रैली निकाली। इसके जरिये ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशा मुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। इसके बाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों ने पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरव ने प्रथम, अमन ने द्वितीय, सूर्यांश और सलोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में नितिन ने पहला, दीपक ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।